MOUSE Full Form in Hindi | 3 प्रकार | माउस क्या है | संपूर्ण जानकारी

Full Form in Hindi

यदि आप MOUSE का Full Form नहीं जानते है, तो आज हम आपको बताने वाले हैं कि MOUSE का Full Form in Hindi क्या होता हैं|

माउस का फुल फॉर्म – 

माउस का फुल फॉर्म होती है, Manually Operated Utility For Selecting Equipment इसे हिंदी में कुछ इस तरहकहते हैं, “उपकरण के चयन के लिए मैन्युअल रूप से संचालित उपयोगिता’.

माउस की परिभाषा (Definition of Mouse in Hindi) – 

ध्यान रहे कि माउस कंप्यूटर का ऐसा इनपुट डिवाइस होता है जिसका यूजर इस्तेमाल किसी समतल में रखकर कर्सर को इधर – उधर ले जाने के लिए करता है.

माउस क्या है – 

ध्यान रहे कि माउस एक इनपुट डिवाइस है. यह एक pointing device है जिसका प्रयोग PC के साथ interact करने के लिए ही किया जाता है. Mouse का उपयोग मुख्य रूप से कम्प्युटर स्क्रीन पर different Items को चुनने, उनके विषय में जानने एवं उन्हे खोलने तथा बदं करने में किया जाता है.

माउस के प्रयोग द्वारा उपयोगकर्ता (User) कम्प्युटर को कोई भी काम करने के लिए निर्देश देता है. इसके द्वारा एक User कम्प्युटर स्क्रीन पर कहीं भी पहुँच सकता है.

बता दें कि आजकल Mouse बहुत ही नए प्रकार के तथा आधुनिक होते जा रहे हैं। आमतौर पर यह कम्प्यूटर के साथ cable wire के माध्यम से जुड़ा रहता है, जिसमे कुल 3 button होते हैं। कई नए प्रकार के mouse wireless तथा अलग अलग आकार और बढ़िया Design के आने लगे हैं।

माउस के बटन्स (Buttons of Mouse) – 

Mouse दो बटन एवं तीन बटन के साथ उपलब्ध हैं, इसमें तीसरे बटन के रूप में स्क्राल व्हील का इस्तेमाल होता है।

  • लेफ्ट बटन
  • राइट बटन
  • स्क्राल व्हील

माउस के कार्य (Function of Mouse) अथवा माउस का इस्तेमाल (Uses of Mouse  ) – 

माउस में उपस्थित बटनों के आधार पर माउस के कामों को निम्न भागों में बांटा गया है-

  • क्लिकिंग या लेफ्ट क्लिक
  • डबल क्लिक
  • राइट क्लिक
  • ड्रैगिंग (ड्रैग एंड ड्रॉप)
  • प्वाइटिंग
  • स्क्रॉलिंग

सर्वप्रथम आविष्कारक-

ध्यान देने वाली बात यह है कि डगलस सी इंजेल्वर्ट (Douglas Carl Engelbart) हैं। जिन्होने स्टैनफोर्ड रिसर्च लैबोरेट्री, अमेरिका में इसका निर्माण किया था।

बता दें कि “Mouse” का अविष्कार सन 1964 में Douglas Engelbart ने किया था. इसको एक लकड़ी के बक्से के रूप में डिजाइन भी किया गया, जिसमे एक सर्किट बोर्ड एवं दो धातु के पहिये लगे होते थे. इस Mice को पहली बार Xerox Alto computer के साथ इस्तेमाल किया गया. इससे पहले तक Mouse नही था अपितु कीबोर्ड पर command type करके data input किया जाता था.

माउस के प्रकार (Type of Mouse) – 

सामान्यत: माउस केवल तीन प्रकार के ही होते हैं-

  • मैकेनिकल माउस या यांत्रिक माउस (Mechanical mouse)
  • प्रकाशीय माउस या नॉन मैकेनिकल माउस (Optical mouse)
  • वायरलेस माउस या कॉर्डलेस माउस (Wireless mouse or Cordless mouse)