CV Full Form In Hindi | Format कैसे बनाते हैं | महत्वपूर्ण  जानकारी

Full Form in Hindi

आज इस पोस्ट में हम आपको आसान शब्दों में CV Full Form In Hindi के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। चलिए जानते हैं CV की Full Form क्या होती है।

सीवी का फुल फॉर्म –

बात दें कि सीवी (CV) का मतलब होता है Curriculum vitae  

यह एक लैटिन भाषा के शब्दों से मिलकर बना है। जिसका साधारण अर्थ होता है जीवन का पाठ्यक्रम “कोर्स ऑफ लाइफ” (Course Of Life) इसकी लंबाई सदैव 3 से 4 पेज से अधिक नही होनी चाहिए। सीवी मे आपकी वर्तमान तक की सभी उपलब्धियाँ लिखी जाती हैं। जैसे आपकी सभी स्किल्स, आपकी जॉब, एवं आपकी विशेषताएँ (specialization)। सीवी मे आप अपनी उपलब्धियों (Achievements) के बारे मे भी अवश्य लिख सकते हैं। यह आपसे साक्षात्कार (Interview) के समय सदैव मांगा जाता है। ताकि आपके बारे मे संपूर्ण जानकारी मिल सके। सीवी नए तथा पुराने उम्मीदवारों सभी से मांगा जाता है।

सीवी मे ज़रूरत से अधिक जानकारी भी नही लिखनी चाहिए क्योंकि अधिकतर कंपनियों के पास इतना समय बिल्कुल नही होता है कि वो आपकी संपूर्ण जानकारी को ध्यान पूर्वक से पढ़ सके। कंपनी सिर्फ आपकी स्किल्स मे रुचि (interest) रखती हैं। यह तो आपको पता ही है कि बायोडेटा एवं रेस्यूमे दोनो एप्लीकेशन कंपनी को एमप्लोए चुनने मे बहुत सहायता करते हैं एवं इनके माध्यम से ही कंपनी को चुनाव करने मे भी अधिक सहायता भी मिलती है।

CV Format कैसे बनाते हैं –

CV बनाना बहुत ही सरल होता है CV Format कैसे बनाते हैं तो चलिए अब इसके बारे में जानते हैं. मित्रों जब भी आप कोई CV बनाते हैं तब आपको कुछ महत्वपूर्ण बातों का ध्यान अवश्य रखना चाहिए, जिससे आपके CV को समझने में सामने वाले को कोई कठिनाई महसूस न हो और वो आपके CV को बहुत ही सरलता से समझ पाए कि उसमे क्या लिखा है. यहाँ पर हम आपको कुछ Main Topics बताने जा रहे हैं जो आपके CV बनाने के के लिए बहुत ही मदद करेंगे. 

Career Objective

Career Objective में आपको सबसे पहले अपने करियर के बारे में Details से लिखना होता है. इसमें आपको अपने करियर के बारे में सब कुछ लिखना होगा ध्यान रहे कि इसमें आपको कुछ भी नहीं छोड़ना है. एक और बात जो बहुत ही Important इसमें आप आपने आने वाले करियर में क्या करना चाहते हैं, ये सब भी Job के हिसाब से सोच कर इसमें आपको अवश्य लिखना चाहिए.

Qualification – 

Qualification मित्रों जैसा की आप जानते हैं, इस हैडिंग में आपको अपने Qualification के बारे में ही लिखना होता है. इस हैडिंग में आपको वो सब कुछ लिखना होता है जो आपने अब तक अपनी शिक्षा शास्त्र में हासिल किया है.

Experience – 

मित्रों अब बात आती है Work Experience की. इस हैडिंग में आपको अपने Work Experience के बारे में ही लिखना होता है. परन्तु यदि आपके पास किसी भी तरह का कोई Work Experience नही है एवं आप एक Fresher हैं तो आपको इसको लिखने की कोई आवश्यकता नही होती है.

CV के अंदर कौन-कौन सी बातें नहीं लिखना चाहिए – 

  • बहुत सारी ऐसी बातें होती है जिनको CV में शामिल बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए जैसे कि आपकी फोटो, आपकी सैलरी (जो आपको इससे पहले वाली जॉब में मिलती थी) आपके प्रोफेशनल कॉन्टैक्ट डीटेल्स एवं अपनी पिछली जॉब को छोड़ने का कारण आदि सब बातें यह ध्यान में रखना चाहिए।

दरअसल CV के अंदर आपको अपना फैमिली बैकग्राउंड, फैमिली मेंबर्स की डिटेल आदि भी बिल्कुल नहीं लिखना चाहिए।